महेंद्रगढ़। शहर थाना पुलिस ने शनिवार को कैटल फीड से भरे कैंटर से 3.30 किलो डोडा पोस्त बरामद कर चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पंजाब के नवांशहर निवासी सुखविंद्र और गुरदासपुर निवासी लखविंद्र के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंटर में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। पीएसआई विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने रिवासा फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर कैंटर रोका। तलाशी के दौरान लखविंद्र की जेब से 260 ग्राम डोडा पोस्त व सीट के पीछे टूल बॉक्स से 3.30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद