फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नए कोरोना वायरस संक्रमित आए

विज्ञापन
लोगों की जांच करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ जिले में दस नए कोरोना वायरस के संक्रमित शुक्रवार को आए हैं। इसमें पांच थनवास गांव, नांगल चौधरी, रिवासा, बगीची, अटाली और खेड़ा में एक-एक मरीज आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की टीम संक्रमितों के बारे में जानकारी ले रही है। उन्हें होम या अस्पताल जरूरत के अनुसार भर्ती किया जा सकता है। अभी तक जिले में कुल 146 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। जिला में कोरोना के 54 केस अभी भी एक्टिव है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित 211 हो गए हैं। 25 जून तक 72453 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 42720 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6315 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 572 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें