फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आखिरी दिन 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, आवेदनों की छंटनी आज

Tue, 07 May 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अब तक कुल 30 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। आखिरी दिन संध्या सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर पर्चा भरा। इसके अलावा बलवान ने पीपुलस पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पार्टी के और संजय ने बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर, भारत भूषण ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से, जयसिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, इंजीनियर महावीर सिंह यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, सीमा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, लाल चंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, जगदीश ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर, पुष्कर राज गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

अब तक कुल 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते ही एनआइसी की टीम सारे कागजात को एनकोर साफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड कर रही है। इसके बाद कोई भी नागरिक नो यूअर कैंडिडेट एप डाउनलोड करके अपने उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी देख सकता है। बता दें कि मंगलवार को आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें