फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत की गोली मारकर हत्या

Sat, 14 Sep 2013 10:03 PM IST
बाढड़ा(भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव काकड़ौली हुकमी में एक ट्यूबवेल पर बने मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक बिजेंद्र सिंह, एसएचओ रमेश कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाढड़ा पुलिस को 100 नंबर पर सूचना मिली कि काकड़ौली हुकमी के खेत में एक साधु की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि काकड़ौली हुकमी निवासी तस्वीर उर्फ ढिल्लू नामक एक किसान अपने खेत पर मंदिर बनाकर उसमें साधु संतों को रखता था।

देर रात उसका अपने ही ट्यूबवेल पर रहने वाले खरक कलां निवासी ओमप्रकाश नामक महंत से झगड़ा हो गया।  उसने सोने के बाद उसने उसे गोली मार दी जिससे 62 वर्षीय ओमप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


साधु की मौत के बाद तस्वीर ने सुबह साथ लगते डेरों और मंदिरों में फोन कर बताया कि ओमप्रकाश महाराज चोला छोड़ गए हैं इसलिए उनको समाधि दिलवाने के लिए दोपहर बाद पहुंच जाएं।

इसके बाद वो खुद परिवार समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और उच्चाधिकारियों को सारी जानकारी से अवगत करवाया।

इसके बाद चरखी दादरी के पुलिस उपाधीक्षक बिजेंद्र सिंह व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी भेज दिया।

मृतक साधु के पुत्र ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके पिता ओमप्रकाश झगड़ा होने पर घर चले गए थे लेकिन हत्यारोपी तस्वीर उन्हें बहला फुसलाकर दोबारा ले आया और रात को गोली मारकर हत्या कर दी।

मंदिर में रहने वाले अन्य साधु भी फरार हैं। हत्यारोपी वर्ष 2009 में भी अपने एक साथी साधु की कुल्हाड़ी से हत्या समेत कई मामलों में वांछित बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


चरखी दादरी पुलिस उपाधीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्याकांड की बारीकी से जांच की जा रही है।  मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें