फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंपनी में साझादारी बनाकर जिप उप चेयरमैन से ठगी

Fri, 23 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला परिषद के उप चेयरमैन को रियल स्टेट कंपनी में पार्टनर बनाकर पैसे दोगुने करने का भरोसा दिला दंपती ने ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर दंपती सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि धोखाधड़ी कितने रुपये की हुई, इसकीअभी जांच चल रही है। बताया जा रहा है यह ठगी लाखों में हो सकती है।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जिला परिषद के उप चेयरमैन धर्मपाल निवासी गुरुदेव नगर ने बताया कि आरोपी राजन निवासी सात बी कॉलोनी से उसकी जान-पहचान थी। आरोपी राजन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे रियल स्टेट की नई कंपनी में हिस्सेदार बनाकर पैसे दोगुना करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन पर विश्वास करके उसने कंपनी खोल कर बैंक में उसका अकाउंट खुलवा दिया। इस अकाउंट में अलग-अलग समय में काफी रकम ट्रांसफर की गई। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे बगैर बताए ही अलग कंपनी बनाकर फायदा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया, जबकि खर्च उनकी हिस्से वाली कंपनी के नाम डाल दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने कंपनी के नाम से डेबिट कार्ड लेकर भी खरीदारी कर ली। इसके अलावा आरोपी कंपनी के जरूरी कागजात और कीमती सामान भी चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने राजन, उसकी पत्नी, रवि, संचित, रवि, जसप्रीत व रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें