फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इटली की जगह युवक को लीबिया भेजा

Fri, 14 Jul 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गांव बाखली के युवक को इटली भेजने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक को इटली की जगह लीबिया भेज दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार लीबिया में उसके बेटे को एजेंट के डॉन्करों ने बंधक बना रखा है। आरोपी एजेंट उसे भारत वापस बुलाने के लिए सात लाख की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाखली निवासी संजीव शर्मा ने थाना शहर पिहोवा को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही राहुल उर्फ लवली ने उसके बेटे रोहित को इटली भेजने के लिए उसकी मुलाकात मदन और उसकी पत्नी आशा निवासी पूजा कॉलोनी से कराई थी। आरोपियों ने 13 लाख रुपये में रोहित को इटली भेजने का आश्वासन दिया था। ये राशि भी इटली पहुंचने पर देनी थी। मई में आरोपियों ने उसके बेटे को अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई भेज दिया। यहां से कुछ दिन के बाद उसे लीबिया भेज दिया। लीबिया में डॉन्करों ने उसके बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी एजेंट ने उससे 13 लाख रुपये मांगे, जबकि इटली पहुंचने पर भुगतान देना तय हुआ था। दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने डॉन्करों से उसके बेटे की पिटाई का वीडियो दिखाया। तब उसने अलग-अलग समय पर आरोपियों को 13 लाख रुपये दिए, मगर डॉन्करों ने अभी भी उसके बेटे को बंधक बना रखा है। आरोपी उसके बेटे को वापस बुलाने के लिए और सात लाख रुपये मांग रहे है। पैसे न देने पर बार-बार धमकी दी जा रही है। तकरीबन एक महीने से उसकी बेटे से कोई बातचीत भी नहीं हुई है। उनको किसी अनहोनी का डर भी सता रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मदन लाल, आशा और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी मदन लाल और पत्नी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी मदन की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी की गिरफ्तारी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें