कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्वदेशी जागरण मंच के अंशुल विद्यार्थी ने विद्यार्थियों से नौकरी के साथ उद्यमिता पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कौशल आधारित व्यवसाय विकसित कर आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को रोजगार दें। अंशुल विद्यार्थी ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सही दिशा, मेहनत और नवाचार से सफलता मिलती है। स्वदेशी जागरण मंच के दीपक कुमार सिंह, सत्यम चौबे, भीष्म सिंह और निहाल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वावलंबन, राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य सुखविंद्र सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने वाला बताया।