कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी धर्म प्रचार के कार्यों के साथ देश की युवा शक्ति को भी मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में श्री महावीर अखाड़ा द्वारा आयोजित तीसरे कुश्ती दंगल में महंत राजेंद्र पुरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पहलवानों को आशीर्वाद दिया और कुश्ती दंगल की शुरुआत करवाई।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि धर्म क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश भर में नौजवान संगठन जितने भी जन कल्याणकारी कार्य करते हैं, उन में शिक्षा अथवा खेल कूद के क्षेत्र में कभी भी किसी नौजवान को जरूरत पड़े तो जग ज्योति दरबार साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के योग्य एवं प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जग ज्योति दरबार हमेशा साथ है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महंत राजेंद्र पुरी का आयोजकों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अखाड़े के आयोजक सुखदेव सिंह पहलवान, रेशम सिंह, मनविंदर सिंह वर्क, सरपंच व गणमान्य व्यक्तियों ने महंत राजेंद्र पुरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जग ज्योति दरबार के सेवक राजकुमार, गुरमीत कौर, जमीर सिंह, तहत सिंह, मलकियत सिंह, गुरमेल, कंवर सिंह गुर्राया, बच्चन सिंह आदि मौजूद रहे।