फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ एक युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने एक युवक को 40 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। आरोपी रिंकू निवासी किशनगढ़ को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि रिंकू अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपने घर के पास गली में अफीम बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी करके गली से एक युवक को काबू करके पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



एक भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। लेनदेन के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित अपराधी को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी सुरेश तोमर निवासी विकासनगर जिला देहरादून (उत्तराखंड) को वर्ष 2019 के थाना लाडवा के लेनदेन मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र शेर सिंह की अदालत ने 20 फरवरी 2023 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। सूचना पर लाडवा पुलिस ने भगोड़े सुरेश तोमर को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें