कुरुक्षेत्र। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र की टीम ने एक युवक को 25 हजार रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अमित कुमार उर्फ मित्ता निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी अमित कुमार को अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
यूनिट कुरुक्षेत्र प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम ब्रह्मा चौक पर गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि अमित कुमार चिट्टा बेचने का धंधा करता है। आज भी अमित चिट्टा बेचने के लिए अपनी कॉलोनी के सामने बनी पार्किंग में खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी कर दी। पुलिस को देखकर पार्किंग में मौजूद एक युवक तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि सप्लायर को भी पकड़ा जा सके।