फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंजाब से चार दिन पहले लापता हुआ था युवक, नरवाना ब्रांच से मिला परने से हाथ-पांव बंधा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब के पटियाला जिले के मलकपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 32 वर्षीय युवक का शव झिमरेहडी-उदारसी के पुल पर नरवाना ब्रांच नहर से देर रात बरामद हुआ। उसके दोनों पांव परने (गमछा) के साथ बांधे हुए थे। उसके पेट, छाती और कमर समेत शरीर के कई जगह पर 17 बार चाकू से हमला करने निशान थे। यह खुलासा पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है। मामले की सूचना पाकर थाना झांसा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कर्मजीत सिंह निवासी मलकपुर जिला पटियाला के रूप में हुई। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था।
विज्ञापन

उधर, झांसा पुलिस के मुताबिक कर्मजीत सिंह गत सप्ताह सात जून को अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। शाम करीब सात बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा पाया। इस दौरान परिजनों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से गोताखोर प्रगट सिंह से संपर्क किया। साथ ही कर्मजीत के संबंध में गोताखोर को जानकारी उपलब्ध कराई। तभी से गोताखोर प्रगट सिंह की टीम उसकी नहर और उसके आसपास तलाश में जुटी थी। कर्मजीत सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी सुनीता, एक सात साल की बेटी व छह साल के बेटे को छोड़ गया है।
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनको नरवाना ब्रांच नहर में एक शव बहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम ने नहर में शव की तलाश शुरू कर दी था। रात करीब साढ़े आठ बजे उनको झिमरेहडी-उदारसी के पुल के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ था। उन्होंने शव को नहर से निकाल कर पुलिस को सूचना दी थी साथ ही उस शव की फोटो इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क करने वाले परिवार को भेज दी। फोटो मिलते ही कर्मजीत के भाई रवि और उसके पिता राम सिंह ने उसकी शिनाख्त की। वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रवि के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस नहीं पहुंची
कर्मजीत सिंह के भाई रवि के बयान के मुताबिक उसका भाई कर्मजीत सिंह सात जून को शाम करीब सात बजे लापता हुआ था। उन्होंने मामले की सूचना संबंधित पुलिस थाने में दी थी। नहर से शव बरामद होने के बाद पंजाब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हालांकि झांसा पुलिस संबंधित पुलिस थाना से संपर्क कर रही है।

24 से 48 घंटे पहले हुई मौत
पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कर्मजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पैनल में शामिल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि कर्मजीत पर 17 बार चाकुओं से वार किया गया है। उसकी छाती पर दो, पेट पर आठ, बाईं बाजू पर पांच और दो निशान कमर पर मिले हैं। उसके सिर पर भी चोट लगी हुई थी। संभवत: यह चोट रॉड से मारी गई होगी। कर्मजीत का शव चार-पांच दिन पुराना नहीं लग रहा है। उसकी मौत 24 से 48 घंटे के बीच में हुई है। उन्होंने विसरा केमिकल जांच के लिए मोगीनंद पंचकूला भेजा है। साथ ही मृतक के कपड़े और पांव में बंधा परना सील किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेंगे आगामी कार्रवाई
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने कर्मजीत के भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है इसलिए पोस्टमार्टम भी वीडियोग्राफी के बीच कराया गया है। वे मामले को लेकर पंजाब पुलिस से भी संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें