लाडवा। बहलोलपुर में ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप में भाग लेते छात्र। विज्ञप्ति
लाडवा। महात्मा ज्योतिबा फूले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, बहलोलपुर में अभ्युदय इनोवेशन के सहयोग से दो दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशॉप के पहले दिन प्रतिभागियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़ी अत्याधुनिक जानकारी प्रदान की गई। संस्थान की प्रभारी कृष्मन सिंह सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, ड्रोन उड़ान संचालन, मेंटेनेंस, डेटा कलेक्शन और ड्रोन के औद्योगिक उपयोगों की जानकारी दी गई। इसमें कृषि, सर्वेक्षण, मैपिंग, सुरक्षा और मीडिया जैसे क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोग पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया ताकि प्रतिभागी भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर सकें।