फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Thu, 22 Feb 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहित (26) के रूप में हुई है। परिजन रोहित के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
राहुल निवासी न्यू लक्ष्मण कॉलोनी ने बताया कि मंगलवार रात को उसके भाई रोहित के दोस्त उसे अपने साथ लेकर गए थे। काफी देर तक रोहित वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में उनको सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई। आरोप लगाया कि रोहित के दोस्त उसकी हत्या करके फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में तैनात जांच अधिकारी एसआई सत्यवान ने बताया कि बुधवार सुबह रोहित के परिजनों उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस उसके भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें