फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में यूपी के बरेली के गांव अंजनी निवासी राम कैलाश उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 962 ग्राम अफीम बरामद की है। मंगलवार को टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी यूपी से बस के माध्यम से शाहाबाद में उक्त नशीला पदार्थ लेकर बेचने के लिए जा रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-44 सेक्टर-दो-तीन के कट के पास से लेकर पिपली पैराकीट तक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कुछ समय बाद एक युवक यहां घूमता हुआ नजर आया। टीम ने उसे शक के आधार पर काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से उक्त मात्रा में अफीम बरामद हुई। युवक के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें