फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 50 ग्राम अफीम के साथ बाइक चालक काबू

Fri, 03 Mar 2023 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने बाइक सवार एक युवक को 50 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली। आरोपी की पहचान अनिकेत शर्मा निवासी महाबीर कॉलोनी लाडवा के रूप में हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि लाडवा में इंद्री चौक के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि अनिकेत शर्मा काफी समय से गुरमीत उर्फ कल्लू निवासी लाडवा से सस्ते दाम में अफीम खरीद कर महंगे दाम पर बेचता है। आज भी अनिकेत बाइक पर अफीम बेचने के लिए नीली कोठी क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने नीली कोठी क्षेत्र में निगरानी शुरु कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध लाडवा थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें