फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी का ब्लड डोनेशन कैंप लगातार जारी

Fri, 21 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र की हर साल की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर पर बूथ नंबर 747 पर ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप की सेवाएं जारी हैं। संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान की सेवाएं दे रही है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वर्ष 2017 से लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर जरूरतमंदों एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्त मुहैया कराने का कार्य कर रही है। संस्था के नाम कई कीर्तिमान स्थापित है। इस दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र के सचिव डॉ.सुनील कुमार, ओम प्रकाश, हुकम सिंह, जीतराम, डॉ.रोशन लाल, राजेंद्र ग्रोवर, चरणजीत दबखेडा, सचिन पाल, जसबीर, यूनिक, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें