फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर

Tue, 18 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बूथ नंबर 747 पर ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप की सेवाएं दी जारी हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन जयसिंह पाल ने रक्तदान शिविर की शुरुआत कर रक्तदान किया।संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान की सेवाएं दे रही है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 2017 से लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर जरूरतमंदों और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्त मुहैया कराने का कार्य कर रही है। संस्था विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी है। इस मौके पर विनोद पाल होलकर झांसा, हुकम सिंह, सचिन पाल, गुरमेल सिंह ककराला, मनीष ककहेड़ी, एलएनजेपी की टीम कुरुक्षेत्र की तरफ से डॉ विनोद, डॉ दीक्षा, सुमित, नवीन, यूनिक, राजेंद्र ग्रोवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें