फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर तस्कर भी दबोचा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सप्लाई में इस्तेमाल कार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सीआईए-दो ने लाखों रुपये के नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु उर्फ हेमंत उर्फ हिम्मत निवासी खेड़ा जिला करनाल के कब्जे से चार किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। हिमांशु की निशानदेही पर पुलिस ने अफीम की तस्करी करने के आरोपी अशरफ शाह निवासी अलीगढ़ जिला बरेली यूपी को पकड़ लिया। अशरफ शाह के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम 11 मई को जीटी रोड पर रतनगढ़ फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि हिमांशु अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी आरोपी जीटी पर आसपास की जगहों में अफीम बेचने के लिए आएगा। टीम ने शाहाबाद में जीटी रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास नाकाबंदी कर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को शाहाबाद की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपी को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
आगामी जांच करते हुए टीम ने हिमांशु की निशानदेही पर अफीम की तस्करी करने के आरोपी अशरफ शाह को गिरफ्तार कर लिया। अशरफ शाह के कब्जे से नशीला पदार्थ सप्लाई करने में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई।
विज्ञापन



झारखंड से खरीद कर लाया था अफीम
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अशरफ ने कबूला कि उसने यह अफीम झारखंड से खरीदी थी, जिसे कुरुक्षेत्र और आसपास के इलाके में तस्करी करना था। अदालत के आदेश से आरोपी हिमांशु को कारागार भेज कर तस्कर अशरफ को 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें