फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ संग युवक गिरफ्तार, 105 ग्राम अफीम बरामद

Tue, 07 May 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को 105 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू निवासी लक्की कॉलोनी शाहाबाद नशीला पदार्थ बेचने के लिए मीरी-पीरी अस्पताल की तरफ आया था।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर रतनगढ़ गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि रिंकू अफीम बेचने के लिए अपने घर से कुरुक्षेत्र रोड पर मीरी-पीरी अस्पताल के पास आएगा । सूचना पर टीम ने अस्पताल के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को शाहाबाद की तरफ से एक लड़का आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 105 अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें