फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देसी कट्टे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसटीएफ अंबाला यूनिट ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। कट्टे की जांच करने पर उसमें एक कारतूस बरामद हुआ। टीम ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। आज शनिवार को आरोपी अमनदीप सिंह निवासी खेड़ी शीशगरां को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में एसटीएफ अंबाला यूनिट के मुख्य सिपाही राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गलेडवा बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना दी कि अमनदीप अपने पास घर पर देसी कट्टा रखता है। आरोपी अभी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के बाद टीम ने मौके से आरोपी को काबू कर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने पशुओं के बाड़े से कोने में लगे ईंटों में से देसी कट्टा 12 बोर बरामद करवाया। इसके चेंबर की जांच करने पर उसमें से एक कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। आगामी जांच थाना सदर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें