फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ग्राम गांचा पत्ती के साथ बाइक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 40 ग्राम गांजा पत्ती रखने के आरोप में हुसन पुत्र अमर सिंह वासीगांव भटेडी पिहोवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम गोल बैंक चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि हुसन अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र से पिहोवा किसी को गांजा देने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने देवीलाल चौक पर नाकाबंदी शुरू करके शक के आधार पर एक बाइक चालक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें