फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का पर्स चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पर्स चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित जिला करनाल का रहने वाला है, जिसने खेत में लगे ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा किसान का पर्स चोरी कर लिया था। जानकारी अनुसार एक जनवरी को जसपाल पुत्र जय सिंह वासी मेहरा ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पुत्र कुलविंद्र सिंह के साथ शाम के समय अपने खेत में पानी देने के लिए गया हुआ था। उसने अपना पर्स व अन्य सामान को खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में रख दिया था और कमरे का ताला लगा दिया था। काफी समय बाद उसने वापस आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा था और कमरे में जाने लगा तो दो युवक उसमें से निकल कर भागने लगे। उनमें से एक युवक को काबू कर लिया। उसने कमरे में रखा सामान को चेक किया तो उसका पर्स गायब था। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी थी। थाना लाडवा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक मोहित वासी रायतखाना जिला करनाल को गिरफ्तार किया। चोरी किया गया पर्स भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें