फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर से मिला युवक का गला-सड़ा नग्न शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच पुलिया के पास नरवाना ब्रांच नहर से एक युवक का सड़ा-गला नग्न शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक इस मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। शव भी करीब 20 दिन पुराना लग रहा है। हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव से केवल एक कड़ा बरामद हुआ है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के लिए प्रयास कर रही है, जिसके लिए पुलिस ने आसपास के जिले समेत पंजाब पुलिस के साथ संपर्क किया है। उधर, फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि युवक की मौत दो से चार सप्ताह के दौरान हुई है। डीएनए के लिए छह दांत लिए गए हैं, साथ डायटम के लिए हड्डी का सैंपल लिया गया है। वहीं विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें