कुरुक्षेत्र। शहर के आंचला चौक के नजदीक एक युवक अचानक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक को होश में लाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस को युवक के पास से ही एक नशे का इंजेक्शन बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस को सारा माजरा समझ में आ गया।
उधर, आसपास के लोगों का कहना था कि युवक नशे का आदी है। नशे की ओवरडोज की वजह से बेहोश होने की आशंका है। पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया तथा एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेज दिया।