फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकानदार के गल्ले से युवक उड़ाया नकदी से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मंगलवार को देवी मंदिर रोड स्थित आर एस सेनेटरी की दुकान से एक युवक ने दिन दहाड़े नकदी से भरा बैग चुरा लिया। दुकान मालिक राजबीर ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक उनकी दुकान पर आया और उसने एक किलो व्हाइट सीमेंट की मांग की। इसके बाद एक किलो व्हाइट सीमेंट के उसने पैसे दिए और गल्ले में रखे बैग पर उसकी नजर टिकी।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि रुपये से भरा बैग उस युवक ने देख लिया था और कुछ देर बाद वही युवक दोबारा उसकी दुकान पर आया और उनसे तीन इंच के पाइप के 10- 10 फुट के तीन टुकड़ों की मांग की जिसके बाद दुकानदार राजबीर ने पाइप के तीन पीस काटकर उस युवक को दिए, लेकिन जब वह टुकड़े काटने में व्यस्त था तभी आरोपी ने उसके गल्ले से नोटों का भरा बैग उड़ा दिया। बाद में जब उसने देखा तो बैग गायब था। पीड़ित ने शिकायत पुलिस में दी, जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित राजबीर ने बताया कि उसके बैग में करीब 22 हजार की नकदी के साथ-साथ जरूरी कागजात भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें