फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर में डूबा युवक

Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ सुबह के समय ब्रह्मसरोवर पर नहाने आया था। ज्यादा गहराई में जाने के कारण युवक डूब गया। मृतक की शिनाख्त गोपाल (20) निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गोपाल तैरना जानता था।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दिए बयान में कर्ण निवासी गांधी नगर चीका जिला कैथल ने बताया कि वह कंबाइन चलाता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसका भांजा गोपाल अपने दो दोस्त कार्तिक और अनमोल के साथ ब्रह्मसरोवर पर नहाने के लिए गया था।गोपाल तैरना जानता था तो वह गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने गोपाल को एंबुलेंस के जरिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें