फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इनोवा की टक्कर से युवक की मौत, दूसरे की टांग कटी

Tue, 09 Apr 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत्ता फैक्टरी के पास इनोवा की टक्कर लगने से जख्मी हुए स्कूटी सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा पांच अप्रैल को हुआ था, जिसमें स्कूटी सवार युवती सहित तीन लोग जख्मी हुए थे। इसमें सुरेश कुमार निवासी ललेही जिला बदायूं की मौत हो गई। वहीं राहुल निवासी खेड़ी शीशगरां की टांग कट गई।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में लाल सिंह निवासी सहवाजपुर जिला बदायूं ने बताया कि उसके जानकार राम बहादुर निवासी शीशगरां ने नई स्कूटी ली थी, जिसका कुछ काम करवाने के लिए राहुल, सुमन निवासी खेड़ी शीशगरां व सुरेश कुमार कुरुक्षेत्र एजेंसी में आए थे। सर्विस करवाने के बाद वे तीनों अपनी स्कूटी पर वापस जा रहे थे। वह उनके पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था।
विज्ञापन

थर्ड गेट पर जाम होने के कारण वह लोग ढांड रोड से पिहोवा के लिए चले थे। वे भूलकर पिंडारसी अड्डा पहुंच गए, जहां से वापस मुड़कर लौहार माजरा से होते हुए पिहोवा रोड की ओर चल दिए। रात करीब नौ बजे गत्ता फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से आए इनोवा चालक ने सीधी टक्कर स्कूटी में मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में सुरेश कुमार की टांग कट गई, जबकि राहुल व सुमन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से उसने उन तीनों को एंबलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। यहां से सुरेश कुमार व सुमन को ज्यादा चोटें लगने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सुरेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें