फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फंदा लगाकर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। मान सिंह कॉलोनी में यूपी के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक करीब 15 साल से कुरुक्षेत्र में रह रहा था। मृतक की शिनाख्त मोनू शर्मा 32 निवासी सबलपुर जिला अलीगढ़ यूपी के रूप में हुई। मोनू कुरुक्षेत्र में पूजा-पाठ करता था। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दिए बयान में सचिन शर्मा निवासी सबलपुर ने बताया कि उसका बड़ा भाई अविवाहित था। उसका भाई दिमागी तौर परेशान चल रहा था। उसका यूपी से ही उपचार चल रहा था, मगर वह ठीक नहीं हुआ था। इसी परेशानी के चलते उसके भाई ने अपने किराए के कमरे में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसे मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें