कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी अजय उर्फ मोदी निवासी गांधी नगर ने भागने का प्रयास किया तो टीम ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी को चिट्टे की तस्करी करने के आरोपी की तलाश में जुटी है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम झांसा रोड पर रविदास चौक के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय चिट्टा बेचने का धंधा करता है। वह आज भी गांधी नगर से झांसा चुंगी की तरफ चिट्टा बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने जनता स्कूल के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद गांधी नगर के तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। इसी बीच टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।