फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देसी कट्टे और कारतूस के साथ युवक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम निवासी पुराना बाजार पिहोवा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम थर्ड गेट के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पिहोवा रोड पर शांति नगर के सामने एक युवक शुभम देसी कट्टा के साथ पिहोवा जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर एक युवक पिहोवा की तरफ भागने लगा। टीम ने शक की बिनाह पर उसे काबू कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें