फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक व्यक्ति को 780 ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हरफूल सिंह हाल निवासी कीर्ति नगर नशीला पदार्थ बेचने के लिए रेलवे लाइन की ओर जा रहा था। ब्यूरो प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम कीर्ति नगर में गश्त कर रही थी, तभी टीम को सूचना मिली कि हरफूल सिंह गांजा बेचता है। अभी वह गांजा लेकर अपने घर से रेलवे लाइन की तरफ जा रहा है। सूचना पर टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 780 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें