फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक युवक को 6.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ गुरी निवासी बाबैन अपने घर से स्मैक बेचने के लिए पिपली की तरफ आ रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएनसी की टीम को बाबैन में सत्संग भवन के पास गश्त करते हुए सूचना मिली कि प्रिंस कुमार स्मैक बेचने के लिए पिपली-कुरुक्षेत्र की तरफ आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने पिपली रोड पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम ने बाबैन के तरफ से पैदल आ रहे युवक को काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें