खाटू श्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा सलारपुर रोड स्थित आकाश नगर में वीरवार देर सायं 411वां श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस संकीर्तन में पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा ने आयोजक आशीष कुमार हन्नी परिवार से विधिवत श्याम पूजन संपन्न कराया। आमंत्रित गायक सुभाष सांवरिया कैथल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। श्याम इतनी कृपा बरसा दो..., तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे..., सांवरे ये बता तूने क्या कर दिया, जो ये नजरें मिलाई मजा आ गया...,खाटू वाले श्याम बिहारी, कलिकाल में है महिमा तुम्हारी, हारे हुओं का तुम हो सहारा, कहलाए जग में प्रभु कष्टकारी...इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे। अगला खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा शनिवार, एक अक्तूबर को लाडवा में होगा। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, दिनेश भट्ट, सतपाल राम, पवन शर्मा, देवेंद्र राठौर, प्रद्युमन शर्मा, जितेंद्र मिगलानी, बंटी राजावत, मिहां सिंह, सुनील गर्ग, डॉ. वीरेंद्र बिन्दल, सतप्रकाश शर्मा, अंकित गोयल और राजकमल ढुल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।