कुरुक्षेत्र। श्याम सर्कींतन में भाग लेते श्याम प्रेमी ।
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से मंगलवार देर सायं नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में 480वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया। कीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने हाजिरी लगाई। मंदिर में श्री श्याम ताली कीर्तन प्रत्येक मंगलवार देर सायं 7:30 से रात्रि 9:30 बजे तक होता है।
श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में गायक लखबीर सिंह लक्खा सहित सभी श्याम प्रेमियों ने बारी-बारी से भजन सुनाए। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनोंदिन श्यामप्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके। हारे का तू है सहारा सांवरे..., भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो..., खाटू की गलियों में गूंज रहा जयकारा..., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं और तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार...इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमियों ने कीर्तन किया। भजनों के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर रमण शर्मा, अरुण गोयल, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, वरुण गुप्ता, रजत तायल, योगेंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता, प्रेम प्रकाश शाक्य, सुभाष गर्ग, गौरव सैनी, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद