फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग एवं ध्यान का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान : प्रो. अनामिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र विभाग की ओर से योग और ध्यान विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्शन शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. अनामिका गिरधर ने कहा कि वर्तमान समय में योग और ध्यान का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि “योग” का अर्थ जोड़ना होता है, जो हमें स्वयं से, समाज से और समस्त ब्रह्मांड से जोड़ता है। योग के नियमित अभ्यास से मानसिक शांति, एकाग्रता और चेतना में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों व साधकों को योग और ध्यान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली की ओर प्रेरित करना रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यशाला के दौरान डॉ. अजमेर सिंह के निर्देशन में अनेक साधकों ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के विभिन्न आयामों को समझा और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने निरंतर योग अभ्यास करने का संकल्प लिया, जिससे वे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें