कुरुक्षेत्र। अवैध कॉलानी मेें निर्माणधीन सड़क को उखाड़ती जेसीबी। विज्ञप्ति
शाहाबाद। जिला नगर योजनाकार की टीम ने गांव जंधेड़ी में एक अवैध कॉलोनी पीला पंजा चलाया, जिस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि बीएओ शाहाबाद डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ उक्त कॉलोनी में कच्ची सड़कों, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज, साइन बोर्ड आदि अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों न तो अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कॉलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।