फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यामिनी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा यामिनी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी ने गोहाटी, असम में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 10 मीटर एयर राइफिल शूटिंग टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भारत में होने वाला यह खेल प्रतिस्पर्धा का राष्ट्रीय स्तर पर बहु-खेल कार्यक्रम है। जहां देशभर के विश्वविद्यालयों के एथलीट विभिन्न खेल विषयों में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
विज्ञापन

इसका आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय के साथ-साथ भारतीय विश्वविद्यालयों, भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ की ओर से किया जाता है। यह भारत में विश्वविद्यालय स्तर की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। इस उपलब्धि पर छात्रा यामिनी और खेल प्राध्यापिका बबीता शर्मा को जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, उपाध्यक्ष टीके शर्मा, निदेशक एसएन गुप्ता एवं कालेज प्राचार्या डाॅ. प्रतिभा श्योकंद तथा सभी प्राध्यापिकाओं ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें