फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीवों के कल्याण के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भोलेनाथ की अनुकंपा व देवी श्री ललितांबिका राजराजेश्वरी महात्रिपुरा सुंदरी के आशीर्वाद से तीर्थ पुरोहितों की ओर से सन्निहित सरोवर पर विश्व के समस्त जीवों की शांति और कल्याण हेतु प्रथम यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के व्यवस्थापक एवं संचालक तीर्थ पुरोहित राहुल गौतम रहे, जिनके नेतृत्व में यह कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ में आहुतियां डाली गई और प्रकृति व पृथ्वी पर समस्त जीवों की सुख समृद्धि मांगी गई। इसमें मुख्य यजमान बलवान सिंह अमीन और हरमेंद्र कश्यप एडवोकेट का विशेष सहयोग रहा। भंडार में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान नाथ दिवारी, मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, सचिव प्रवीण गौतम, सदस्य उमाकांत गौतम, स्थानु गौतम, सुखदेव गौतम, आशुतोष गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें