कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर आज एक फरवरी से स्वामी दयानंद सरस्वती सरस्वती के जन्मोत्सव व स्वामी श्रद्वानंद जी के बलिदान दिवस अवसर पर खास अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 12 क्विंटल देसी गाय के घी के साथ आहुतियां डाली जाएंगी। स्वामी संपूर्णानंद ने शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि एक से 12 फरवरी तक चलने वाले इस अनुष्ठान कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के बड़े स्तर के पदाधिकारी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन की भी उम्मीद है। संवाद