फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में कार्तिक त्रयोदशी पर हुआ पूजन

Tue, 04 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सोमवार को महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति भाव के साथ कार्तिक त्रयोदशी का विधिवत पूजन किया। महंत ने पूजन के बाद बताया कि कार्तिक त्रयोदशी के पूजन का बहुत महत्व है, क्योंकि इस दिन का पूजन भगवान शिव और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन, सुख, समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति प्रदान करता है। इस दिन का पूजन एवं व्रत सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाता है और जीवन में स्थायी सुख-समृद्धि लाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नियमानुसार पालन करने से व्यक्ति के सभी पाप और दोष नष्ट हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें