फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गंगा दशहरे पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन 25 को

Sat, 16 May 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्येष्ठ महीने के गंगा दशहरा अवसर पर 25 मई को मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरांजी में विशेष पूजन एवं अनुष्ठान होगा। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि यह पर्व ज्येष्ठ माह में मनाया जाता है, जोकि मां गंगा के धरती पर अवतरण का प्रतीक है। इस दिन तीर्थ स्नान, गंगा स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान उपरांत पूजन होगा। इस दिन पूजन एवं गंगा में स्नान करने से 10 तरह के पाप (दशपाप) नष्ट हो जाते हैं। गंगा स्नान और दान-पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें