लाडवा। नवोदय विद्यालय में भाषा एवं संचार कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल होते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : संवाद
लाडवा। गांव निवारसी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में महिला दिवस पर भाषा व संचार कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान मोटिवेटर डॉ. रणजीत फुलिया, हिंदी प्राध्यापक अरुण कैहरबा, अंग्रेजी प्राध्यापक राजेश सैनी ने स्रोत व्यक्ति के रूप में भाषा के विविध पक्षों की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया। अध्यक्षता व संचालन अंग्रेजी प्राध्यापक हरिकृष्ण ने किया। कार्यशाला में सक्रिय हिस्सेदारी करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिला शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि रणजीत फुलिया ने सम्मानित किया। डॉ. फुलिया ने संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष व अन्य पुरुष के बारे में विद्यार्थियों को बताया। हिंदी शिक्षक अरुण कैहरबा ने कार्यशाला में विश्वास गीत सुनाया। अंग्रेजी शिक्षक राजेश सैनी ने कहा कि वाक्य भाषा की सबसे अर्थपूर्ण इकाई है। अंग्रेजी प्राध्यापक हरिकृष्ण ने विद्यार्थियों को आम बोलचाल के उदाहरणों के माध्यम से रोचक तरीके से उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष की पहचान कराई। आत्मविश्वासी नौवीं कक्षा के विद्यार्थी अरमान और तमन्ना सहित विद्यार्थियों ने कार्यशाला को भाषा सीखने का शानदार मंच बताया। इस अवसर पर तृप्ता, भावेश और वेदपाल सहित अन्य शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
लाडवा। नवोदय विद्यालय में भाषा एवं संचार कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल होते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : संवाद