गीता जयंती महोत्सव-2016 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से गीता के संपूर्ण पारायण का भव्य आयोजन समारोह के दौरान किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। संपूर्ण गीता पारायण की 3 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को सेक्टर-13 स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा सर्किट पर्यटन मंत्रालय के सदस्य डॉ. रामेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला केवल संस्कृत के इन श्लोकों का उच्चारण कराने के लिए नहीं बल्कि ऐसे श्लोक हैं, जो कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के मुख से होकर देववाणी के रूप में प्रकट हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने कहा कि कार्यशाला में समय पर उपस्थित रह कर ध्यानपूर्वक उच्चारण करने का अच्छा अभ्यास किया जा रहा है।