फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अजराना कलां के पास कार की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय रवि वासी बीबीपुर के रूप में हुई। रवि अपने बड़े भाई के साथ सामान लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना झांसा पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में सुनील वासी बीबीपुर (शाहाबाद) ने बताया कि वह अपने भाई रवि के साथ बस अड्डा सलपानी से अपने गांव बीबीपुर की तरफ पैदल सामान लेकर आ रहे थे। वह दोनों अपनी साइड में ही चल रहे थे। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे जैसे ही गांव में बनी पीर की दरगाह के पास पहुंचे तो गांव की तरफ से आए एक कार चालक ने सीधी टक्कर उसके भाई को मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई उछलकर सड़क पर गिर गया और उसका सिर सड़क पर लगते ही फट गया। वहीं कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार भी धान के खेत में उतर गई। उसने तुरंत अपने भाई को संभाला और निजी वाहन से सीएचसी शाहाबाद ले आया। यहां चिकित्सक ने उसके भाई की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें