फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठेके से 30 हजार रुपये चुराकर कर्मी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शराब के ठेके से नकदी व शराब चोरी करने के आरोप में पुलिस ने ठेके पर कार्यरत कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ठेके से 30 हजार रुपये नकदी और दो लाख रुपये की शराब भी कम पाई गई। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रामपाल निवासी यूनिसपुर जिला करनाल ने बताया कि वह उमरी ठेके में साझेदार है। छह महीने से संदीप कुमार निवासी झिरबडी उनके ठेके पर काम कर रहा था। 11 जनवरी की रात संदीप कुमार ठेके से उस दिन की सेल करीब 30 हजार की चोरी कर फरार हो गया। जांच में ठेके से करीब दो लाख रुपये की शराब भी कम पाई गई। उन्होंने संदीप कुमार से बातचीत करने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी से संपर्क नहीं हो पाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें