कुरुक्षेत्र। जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को वर्क सस्पेंड रहा, जिसके चलते वकील कोई कामकाज नहीं करेंगे। जिला बार एसोसिएशन ने यह निर्णय पंजाब एवं हरियाणा बार एसाेसिएशन के आह्वान पर लिया है। एसोसिएशन के महासचिव बलविंद्र कमोदा ने बताया कि पंजाब के मुक्तसर में वकीलों के साथ हुए विवाद के चलते ही पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन ने मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखने का ऐलान किया है। ऐसे में जिला बार एसोसिएशन की ओर से भी वर्क सस्पेंड रख इस विवाद को लेकर रोष जताया जाएगा।