फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएलएड की परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य तीन अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी एवं डीएलएड की परीक्षाओं का मूल्यांकन का कार्य तीन अप्रैल से आरंभ होगा। ये परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ हुई थी और 28 मार्च को संपन्न हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में परीक्षा केंद्र गठित किए गए थे। उन्होंनेे बताया कि संवेदनशील/अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों तथा बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित किए गए कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी रखी गई थी। नकल पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा पहली बार प्रश्न-पत्रों पर क्यूआर कोड व ऊपर से नीचे की ओर लंबरूप में एक यूनिक नंबर कोड और कुछ सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए थे, जिससे नकल पर पूर्ण रूप से रोक लगी है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर आउट करने की कोशिश की गई। शिक्षा बोर्ड द्वारा यूनिक आईडी से परीक्षा केंद्रो की पहचान करते हुए तुरंत प्रभाव से इन परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की गई तथा नकल में लिप्त सभी संबंधित को धर दबोचा तथा सभी के विरूद्ध केस दर्ज करवाए गए। सेकेंडरी कक्षा के रद्द हुए रद्द किए गए सेकेंडरी के 19 व सीनियर सेकेंडरी के 19 परीक्षा केन्द्रों के विषयों की पुन:: परीक्षा 29 मार्च को आयोजित की गई इसी प्रकार 31 मार्च को जिला मुख्यालय पर संचालित करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें