कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेतममुख्यातिथि व अन्य महिलाएं। स्वयं
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर सेक्टर-तीन में महिलाओं के समग्र विकास, जागरूकता एवं सशक्तीकरण को समर्पित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्या विजेश्वरी एवं कार्यक्रम अध्यक्षा सरोज सैनी कार्यक्रम संयोजिका योगिता वालिया रही। सदस्या विजेश्वर ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में अपने विचार साझा किए और अध्यक्षा सरोज सैनी ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता विषय पर विचार साझा किए। कार्यक्रम संयोजिका योगिता वालिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं जहां पर खुलकर सभी विषयों पर चर्चा कर सकती हैं। महिलाओं ने एक स्वर में सशक्त, शिक्षित व आत्मनिर्भर नारी बनने की शपथ ली और संकल्प किया कि वह समाज व परिवार में समानता एवं उत्थान की भावना को आगे बढ़ाएंगी।