बाबैन। हरियाणा उदय हरियाणा उदय कार्यक्रम के अतंर्गत जन संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर हंगामा किया । ग्रामीण किरण शर्मा, अजंना अरोड़ा, सीमा रानी, सुषमा, महाबीर सिंह, महिंद्रो, लक्ष्मी देवी, पिंकी, बिमला, प्रेमरानी व अन्य महिलाओं ने कहा कि वार्ड नंबर 12 लखदाता पीर के पास, गगुमा माडी के पास व शानि मंदिर वाली गली में पिछले दो माह से पीने का पानी न पहुंचे से बेहद परेशान है।
महिलाओं का कहना था कि पानी टैंकों के द्वारा या बाबैन में लगे अन्य ट्यूबवैल के द्वारा पानी देरी से पहुंचता है और वह भी गंदा पानी जिसे पीने से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक दो दिन के अंदर पानी की व्यवस्था नही की गई तो रोड जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर पब्लिक हैल्थ के कर्मचारियों को कर्ई बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के द्वारा कोई भी सुनवाई नही की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है की जल्द से जल्द पानी की समस्या का हल किया जाए ताकि लोगों का परेशानी का सामना न करना पड़े। जेई धर्मबीर सिंह का कहना था कि बाबैन में गुगामाडी के पास ट्यूबवैल खराब होने के कारण पानी की समस्या आ गई थी। लेकिन एस्टीमेट पास हो गया है और एक दो दिन में मशीन आ जाएगी और जल्द ही बोर करवा दिया जाएगा।
इस बारे में बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला से बात की गई तो उनका कहना था कि पिछले दो माह से बाबैन के लोगों को पानी की समस्या आ रही है जिले लेकर आला अधिकरियों को कई बार अवगत करवा चुके है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के द्वारा कुछ बोर ठीक करवाकर लोगों को पानी देने का काम किया जा रहा है लेकिन पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। सरपंच संजीव सिंगला ने प्रशासन से मांग की जल्द से जल्द जसमस्या का समाधान हो।