फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

Tue, 16 Apr 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डडवाना गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त मोनिका 33 निवासी डडवाना के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में तैनात जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि पुलिस को डडवाना जिला कैथल के नजदीक 62 के पांच-सात के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई जो महिला के पति महेंद्र सिंह ने की। महेंद्र ने बताया कि सुबह करीब चार बजे अपने पितरों का माथा टेकने गांव के पास ही गई थी। उसकी पत्नी मोनिका को कुछ कम दिखाई देता था। लौटते हुए रेलवे लाइन क्रॉस करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें